बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव निवासी व उच्च विद्यालय छौड़ाही मटिहानी से अवकाश प्राप्त लिपिक रामअधीन दास का मंगलवार की शाम पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी ऐजनी पंचायत के मुखिया पंकज दास ने दी। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजसेवी राम पदारथ राय, विद्यानंद राय, रामनरेश यादव, राम बहादुर यादव, जयजयराम महतो, सरपंच अजमत अली आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...