Begusarai News: अवकाशप्राप्त बड़ा बाबू का निधन
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: बीहट। जिला समहरणालय के अवकाशप्राप्त प्रधान सहायक सह भाजपा कार्यकर्ता 74 वर्षीय रामसुमिरन पासवान का निधन हर्ट अटैक की वजह से सोमवार की रात हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बेगूसराय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, नवीन सिंह, दिलीप कुमार समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रामसुमिरन पासवान की पत्नी का भी निधन इसी वर्ष मार्च में हो गया था। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.