बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के बहरामपुर में बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर रामेश्वर पासवान के पुत्र दिलचंद कुमार एवं नीतीश कुमार तथा रामदेव पासवान के पुत्र अकलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोविंदपुर-तीन पंचायत के सूरो गांव में छापेमारी कर सुरेंद्र सहनी के पुत्र सुभाष कुमार उर्फ बिरछी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार, दिलचंद पासवान एवं अकलू पासवान मारपीट मामले का आरोपित है। वहीं सुभाष कुमार शराब तस्करी मामले का आरोपित है। गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...