बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामले मे चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना के लखमीनिया बभनटोली निवासी रामदेव सिंह के पुत्र राजकुमार उर्फ चूल्हो को साहेबपुर कमाल थाना कांड संख्या 104/2010 में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कोर्ट से 27 आर्म्स एक्ट का वारंट जारी किया गया था। वहीं एससी/एसटी थाना कांड संख्या 213/10 के आरोपित लखमीनियां निवासी विंदेश्वरी चौधरी के पुत्र दिलीप चौधरी एवं दीनों राम के पुत्र लक्ष्मी राम एवं बलिया थाना कांड संख्या 338/26 के आरोपित कसबा निवासी सहदेव पासवान के पुत्र नितीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ...