बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन कार्य प्रखंड के सभी सीआरसी में तेज हो गया है।कुम्हारसों सीआरसी के अंतर्गत आने वाले पांच विद्यालयों का मूल्यांकन कार्य मॉडल हाई स्कूल कुम्हारसो में चल रहा है। इसके लिए विद्यालय में अलग से मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।जिन पांच विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है, उनमें मध्य विद्यालय कुम्हारसों, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंसी, प्राथमिक विद्यालय बदिया, प्राथमिक विद्यालय कुमरटोल और मध्य विद्यालय कौड़ा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किराए के कमरों में हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा, एक बेंच पर 5 बच्चे बैठकर दे रहे हैं परीक्षा यह भी पढ़ें- Sasaram News: कॉम्प्लेक्स ...