बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बेगूसराय। शहर स्थित ईश्वर अस्पताल परिसर में पैगाम-ए-अमन कमेटी के सदस्यों और अस्पताल परिवार द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। वरीय अधिवक्ता शाह इज्जुर रहमान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए महान बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत इसकी विविधता में एकता और आपसी भाईचारा है। कार्यक्रम के मुख्य केंद्र में सामाजिक सौहार्द का संदेश रहा। मौके पर मो. अहसन, पूर्व मुख्य पार्षद आलोक अग्रवाल, मंसूर आलम, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. बुशरा नज़ीर, डॉ. अमित गौरव, डॉ. रजनी बर्नवाल, पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह आदि थे। यह...