बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। डीईओ की ओर से बीईओ व एचएम को निर्देश जारी किया गया है।

संगोष्ठी का मुख्य विषय संगोष्ठी का मुख्य विषय 'निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना' रखा गया है। इसके लिए विभाग की ओर से विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक, प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों की भूमिका भी तय की गई है। विभाग ने पीटीएम में सामान्य अभिभावकों के साथ-साथ अनामांकित, ड्रॉपआउट और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। ऐसे परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों की भी जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के ...