बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी डफरपुर पंचायत के अब्बूपुर छतौना निवासी मो. सुलेमान का पुत्र मो. इस्माइल है। थानाध्यक्ष के अनुसार वह नावकोठी थाना कांड संख्या 78/20 में प्राथमिकी नामजद आरोपित है। वह लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...