बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पेंशनरों ने वृद्धजनों के लिए सुविधा विस्तार करने की मांग को लेकर बैठक की। बैठक में पेंशनधारकों ने कहा कि मौजूदा समय में वृद्धजनों के लिए कोई संगठन काम नहीं कर रहा है। वृद्ध लोगों की लड़ाई वे स्वयं लड़ रहे हैं। लोगों ने कहा कि सरकार भी निरंतर पेंशनभोगियों के अधिकारों में कटौती कर रही है। साथ ही, जो वृद्ध पेंशन नहीं पाते हैं, उनके अधिकार लगातार घटते जा रहे हैं। तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि नौकरी पेशे वाले बूढ़े लोगों को पेंशन की उम्मीद है लेकिन जिन्हें पेंशन नहीं मिलती, उनकी सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों को किया गया जागरूक सड़क पर चलने के लिए फुटपाथ नहीं हैं। किसी सरकारी कार्यालय में उनके लिए कोई जगह नहीं है। कोई अलग काउंटर नह...