Begusarai News: अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कार्यकर्ता
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: बरौनी। नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारती फ्रेंड्स क्लब द्वारा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरना को सम्बोधित करते हुए अशोक सिंह, फूदो मिश्र, भूषण सिंह, मो. ताहिर, गणेश मेहता, कृष्णा महतो, राजेंद्र यादव, कुणाल पोद्दार, सुनील यादव, रामनंदन साह, प्रमोद साह, भरत शर्मा, धर्मेंद्र महतो, सुमन पोद्दार आदि ने कहा कि नगर परिषद गठन के बाद से आज तक चल रहे विकास कार्य की योजनाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि अगर इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.