Begusarai News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली पोल तोड़ पेड़ से टकराई
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा-हसनपुर मुख्य पथ पर मालीपुर तारा टोला के समीप मंगलवार अहले सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चालक घटनास्थल से जा चुका था। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बिजली के पोल को क्षति पहुंची है। बिजली कंपनी की ओर से आवेदन दिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.