बेगुसराय, नवम्बर 4 -- राजोपुर में बाइक की टक्कर से तीन घायल Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर ऐजनी पंचायत के राजोपुर शिव मंदिर के सामने अनियंत्रित बाइक की टक्कर से ठाकुरबाड़ी के महंत समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की है। घायलों में राजोपुर निवासी नंदन दास, भुनेश्वर यादव व ठाकुरबाड़ी के महंत जगदीश दास शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नंदन दास बाइक से राजोपुर की ओर से पश्चिम छौड़ाही जा रहे थे। इसी दौरान हसनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे महंत जगदीश दास को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नंदन दास का बायां पैर तथा भुनेश्वर यादव का बायां पैर और हाथ टूट गया। वहीं, महंत जगद...