Begusarai News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर पंचायत भवन के समीप लखनपुर पुल के पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई गुमटी व दुकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचे अंचलाधिकारी रानू कुमार पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर अंचलाधिकारी पर धावा बोल दिया। इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
घटना का विवरण घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायल सीओ को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अंचलाधिकारी रानू कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.