बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में खरीफ सीजन में करीब 75 हजार हेक्टेयर में बुवाई की गई। लेकिन जिले के किसान बाढ़ और सुखाड़ को दोहरी मार झेल रहे हैं। गंगा नदी के किनारे के आठ प्रखंड के दियारा क्षेत्र के हजारों एकड़ की फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई वहीं जिले के अन्य प्रखंड जो बाढ़ से प्रभावित नहीं हैं वहां के किसान अगस्त माह में कम बारिश की त्रासदी झेल रहे हैं।

अगस्त माह की बारिश की स्थिति जून की बेरुखी के बाद जुलाई माह बारिश के लिहाज से अच्छा रहा था। जुलाई माह में आवश्यकता के करीब बारिश हुई। लेकिन अगस्त माह में आवश्यकता से 117.3 एमएम कम बारिश दर्ज की गई। जिला सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह का सामान्य वर्षापात 289.2 एमएम है। लेकिन पूरे अगस्त माह में महज औसत 171.9 एमएम बारिश हुई। इस प्रकार देखें तो अगस्...