बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ एवं महर्षि चिदात्मन वेद अनुसंधान न्यास सिमरिया धाम के तत्वाधान में कार्तिक कल्पवास मेला के मौके पर आदिकवि वाल्मीकि जयंती समारोह का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम वाल्मीकि है। वाल्मीकि रत्नाकर के रूपांतरण की व्याख्या का नाम है वाल्मीकि। आज के संदर्भ में महर्षि वाल्मीकि सर्वथा प्रासंगिक हैं। विषय प्रवेश कराते हुए न्यास के उपनिदेशक प्रो. अवधेश झा ने कहा कि आदि कवि वाल्मीकि ने स्वार्थ पूर्ण संसार का दु:ख दूर करने के लिए वेद पुरुष श्रीराम के चरित्र को रामायण में महानायक बनाकर संसार के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: भक्तिमय वातावरण...