बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित समारोह में शिक्षा, विधि, खेल और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी, प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य, एसीजेएम विवेक चंद्र वर्मा तथा चिकित्सक डॉ. प्राची, डॉ. शिवांगी और डॉ. अल्पना राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बालि...