नई दिल्ली, मई 4 -- बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनावों को लेकर सोमवार सुबह 8 बजे से चार महत्वपूर्ण केंद्रों पर पुनर्मतदान (री-पोलिंग) शुरू हो गया है। यह मतदान जयपुर हाईकोर्ट पीठ, जयपुर सेशन कोर्ट, जोधपुर सेशन कोर्ट और श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में कराया जा रहा है। 22 अप्रैल को इन केंद्रों पर अव्यवस्थाओं और धांधली के आरोपों के चलते मतदान रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब दोबारा वोटिंग कराई जा रही है।जयपुर हाईकोर्ट में सबसे ज्यादा मतदाता, विशेष निगरानी चारों केंद्रों में जयपुर हाईकोर्ट पीठ सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है, जहां कुल 14,781 मतदाता पंजीकृत हैं। पिछली बार यहां अव्यवस्था और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा था। इस बार किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति से बचने के लिए प्रशासन ने ...