नई दिल्ली, मार्च 16 -- Bihar ITI CAT 2026: बिहार के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने बिहार ITICAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य भर के विभिन्न सरकारी आईटीआई केंद्रों में छात्रों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए दाखिला दिया जाएगा। बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने एक शेड्यूल जारी किया है, जिसका पालन करना उम्म...