नई दिल्ली, जुलाई 22 -- कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयर बुधवार को 8 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। इस गिरावट की मुख्य वजह कंपनी का कमजोर तिमाही प्रदर्शन रहा। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को आश्चर्यजनक रूप से नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे मुनाफा हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 36.10 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 37.50 रुपये था। कारोबार के दौरान यह 34.41 रुपये के निचले स्तर तक आ गया, जो 8.24 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। वहीं, एनएसई पर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब यह स्टॉक 7 प्रतिशत नीचे 34.89 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 786 अंकों का गोता, निफ्टी लाल बाजार का माहौल भी नहीं दे रहा साथ: आज वैसे भी शेयर मार्केट में माहौल खराब है। सेंसेक्स 800...