नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की रिव्यू मीटिंग मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में हुई। मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में शामिल ही नहीं हुए। उन्हें निजी कराणों से शिरकत नहीं की। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह ऑनलाइन मौजूद रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीटिंग में बीसीसआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया,कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया और अंतरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हेमांग अमीन भी मौजूद थे। यह मीटिंग बेहद अहम समय पर हो हुई, क्योंकि टीम इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड का ऑल फॉर्मेट दौरा करेगी और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजर ...