नई दिल्ली, मार्च 24 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुधवार को मुंबई में सभी फ्रेंचाइज़ी कप्तानों की अहम बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' नियम और आचार संहिता जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- CSK ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में किया शामिल बीसीसीआई के साथ कप्तानों की यह बैठक एक परंपरा रही है, जिसमें नियमों और उनके क्रियान्वयन को लेकर खिलाड़ियों को जानकारी दी जाती है। इस बार बैठक को भारत के पूर्व खिलाड़ी जावागल श्रीनाथ और नितिन मेनन संबोधित करेंगे, जो क्रमशः मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बताया, "इस वर्ष नियमों में कोई नया बदलाव नहीं ...