नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। बोर्ड की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है। मुनीष बाली ने हाल में महिला टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका पिछला कार्यकाल जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के दौरान था। महिला टीम की फील्डिंग, विशेषकर कैच छोड़ने की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय रही है।फील्डिंग कोच की होंगी ये जिम्मेदारियां बीसीसीआई ने फील्डिंग कोच की प्रमुख जिम्मेदारियों में 'विश्वस्तरीय फील्डिंग इकाई तैयार करने के लिए व्यापक कार्यक्रम विकसित करना और उन्हें लागू करना' शामिल किया है। इसके अलावा, अभ्यास सत्रों और ...