नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। दो नई खिलाड़ी भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में शामिल की गई हैं। इनमें एक हैं अनुष्का शर्मा और दूसरी हैं काशवी गौतम। इन दोनों को पहली बार भारत की टी20 टीम में सिलेक्टर्स ने शामिल किया है। अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह बल्लेबाज हैं, जबकि काशवी गौतम एक मीडियम पेसर हैं। काशवी तो इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा पहली बार किसी फॉर्मेट में चुनी गई हैं। काशवी ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेला है, जबकि अनुष्का शर्मा को डोमेस्टिक क्रिकेट का अनुभव है और इस साल वह वुमेंस प्रीमियर लीग में भी खेली थीं, जहां उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में ...