नई दिल्ली, जून 3 -- आईपीएल के ठीक बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। मैच भले ही भारत में हों लेकिन मेजबान अफगानिस्तान है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं। हालांकि वे तभी खेल पाएंगे जब वह पूरी तरह फिट होंगे। लिहाजा BCCI ने दोनों को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस पहुंचने को कहा है, जहां वे रिहैब प्रॉसेस से गुजरेंगे। इस बीच खबर है कि पांड्या तो बेंगलुरु पहुंच चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने मंगलवार को अपनी एक न्यूज रिपोर्ट में बताया था कि हार्दिक पांड्या 2 जून को बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह वहां एक हफ्ते से ज्यादा समय गुजारेंगे और उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वन...