नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मैनेजर रोमी भिंडर से गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल 2026 मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल के बारे में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। भिंडर को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए देखा गया था। पीएमओए (खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र) प्रोटोकॉल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं।मोबाइल फोन का इस्तेमाल क्यों किया? आईपीएल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''एसीएसयू ने राजस्थान रॉयल्स और भिंडर से 24 घंटे के भीतर यह बताने को कहा है कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल क्य...