नई दिल्ली, जुलाई 30 -- कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को हर टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिन का कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि इस तरह के कैंप के जरिए भारतीय खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकेंगे। लगता है कि पिछले साल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज हार के बाद गिल द्वारा दिया गया बड़ा सुझाव बीसीसीआई ने मान लिया है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने से 18 दिन पहले बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वॉड घोषित कर दिया। भारत को श्रीलंका में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उतरना है जबकि स्क्वॉड की घोषणा 18 जुलाई को दर दी गई। भारत सात अगस्त से चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगा। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी का इस दिलचस्प बदलाव का जिक्र किया है।'ऐसा अक्सर देखने को नहीं मिलता' वि...