नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत में छह अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया जो इस क्षेत्र में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। ये अकादमियां रंगपो (सिक्किम), दोइमुख (अरुणाचल प्रदेश), इंफाल (मणिपुर), मदनकुरक्लांग (मेघालय), आइजोल (मिजोरम) और दीमापुर (नगालैंड) में स्थित हैं।ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक में एक राजकीय समारोह के दौरान इन सुविधाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपार खेल क्षमता को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्...