नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत आज, 27 नवंबर 2026 से हुई है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह 6.5 फीट की हाइट वाले गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया गया है। वे टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की ODI सीरीज में उन्होंने अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। पांच महीनों के भीतर गुरनूर बराड़ की किस्मत चमक गई। पहले वे भारत के वनडे क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा बने। उन्हें लगभग हर सीरीज के लिए चयनित किया जा रहा है और यह भी संभावना जताई जा रही है कि 2027 का वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं और अब टेस्ट में भी डेब्यू करने का मौका मिला है। सिर...