नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बीसीसीआई ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन अगले साल 14 जनवरी को शुरू होगा। पांच टीमों वाले टूर्नामेंट का आयोजन वडोदरा और मुंबई में होगा। कुल 22 मैच होंगे। वडोदरा और मुंबई में 11-11 मैच होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सीजन का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे।वडोदरा में 24 जनवरी तक होंगे मैच वडोदरा में 24 जनवरी तक मैच होंगे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच 26 जनवरी से आयोजित होंगे। मुंबई में 5 फरवरी को एलमिनेटर और 27 फरवरी को फाइनल होगा। आरसीबी ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को हराकर डब्ल्यूपीएल का दूसरा खिताब जीता था। एमआई भ...