नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Duleep Trophy 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार 20 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पहले दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे और फिर दो सेमीफाइनस मैचों का आयोजन होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है। बेंगलुरु में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच आयोजित होंगे, जबकि फाइनल मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने बेंगलुरु के एमए चिदंबरम स्टेडियम को चुना है। दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन के सामने नोर्थ ईस्ट जोन टीम होगी। ये मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा और 26 अगस्त तक खेला जाएगा। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई के ग्राउंड 2 में यह मैच आयोजित होगा, जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नोर्त जो...