नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। बुमराह चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमिटी ने भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले एक नए खिलाड़ी को टीम में जगह दी है। पिछले रणजी ट्रॉफी के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को भारत की टेस्ट टीम में बुमराह की जगह शामिल किया गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि आकिब नबी डार हैं, जो रेड बॉल क्रिकेट में कोहराम मचाए हुए थे। जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से वह अभी तक पू...