नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने BCCI की जूनियर पुरुष चयन समिति के लिए आवेदन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंडियन एक्सप्रेस को दी है। प्रवीण कुमार का कहना है कि वे संन्यास ले चुके हैं और वापस भारतीय क्रिकेट को कुछ देने के इरादे से इस पद के लिए आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 39 वर्षीय कुमार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि "हां, मैंने जूनियर चयन समिति के लिए आवेदन किया है। मैं संन्यास ले चुका हूं और क्रिकेट में योगदान देना चाहता हूं। मैंने पहले कोचिंग की है और यूपीसीए में चयनकर्ता भी रह चुका हूं, इसलिए मैंने आवेदन करने का सोचा।"प्रवीण कुमार ने भारत के लिए खेले हैं इतने मैच बता दें कि प्रवीण कुमार को शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने धोनी की कप्तानी में भारत क...