नई दिल्ली, जून 6 -- Team India T20I Squad Announcement- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आज शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से खेलेगा। भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स हैं कि सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से चयनकर्ता खुश नहीं हैं, वहीं भविष्य को देखते हुए वह उनसे कप्तानी छीन सकते हैं। इसका मतलब यह है कि भारत को नया टी20 कप्तान मिलने वाला है। इस रेस में आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। कप्तान के साथ भारतीय टी20 टीम का उप-कप्तान भी बदलने की उम्मीद है। टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे आईपीएल स्टार्स...