नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिनर एडम जैम्पा ने बिग बैश लीग यानी बीबीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एडम जैम्पा ने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा बेहतर डील बीबीएल में मिल रही है। उन्होंने इसके पीछे की वजह नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को लागू किया जाना बताई है। जैम्पा ने भी दो साल का करार होबार्ट हरिकेंस के साथ किया है। यह उनके लिए इस लीग में पांचवीं टीम होगी। इससे पहले वे सिडनी थंडर, एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल प्लेयर एडम जैम्पा ने कहा है कि वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे और टीम में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बता दें, बीबीएल में अभी तक ओवरसीज प्लेयर के लिए ड्राफ्ट सिस्टम था, जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खत्म कर दिया है। टीमें अपन...