नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Bigg Boss 19 Mridul Tiwari: बिग बॉस 19 के इस शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल, फरहाना खान और नीलम तिवारी की क्लास लगाई, लेकिन साथ ही साथ मृदुल तिवारी के बारे में वो सीक्रेट भी खोल दिया जिसके बारे में ऑडियंस को कोई खबर नहीं थी। सलमान खान ने बताया कि कैप्टन्सी टास्क के दौरान मृदुल तिवारी ने कुछ ऐसा किया था, जो वो एपिसोड में दिखा भी नहीं पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वॉयलेंस अगेन्स्ट वुमेन (महिलाओं के साथ हिंसा) की कैटेगरी में आता है।वीडियो जो एपिसोड में नहीं चलाया सलमान खान ने कहा, "मैं आपको बताता हूं टास्क के दौरान क्या हुआ। मृदुल - द नाइस मैन। इन्होंने टास्क में एक लड़की को इतनी तेज धक्का दिया कोहनी से कि हम एपिसोड में डाल भी नहीं पाए। क्योंकि यह महिलाओं के प्रति हिंसा की श्रेणी में आता है।" सलमान खान ने ...