नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में इन दिनों बाइक सवार कुछ युवक चाइनीज ऐप के जरिए बीच सड़क पर ई-रिक्शा बंद कर दे रहे हैं। इसकी वजह से चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक इस बाबत किसी तरह की शिकायत दिल्ली के किसी थाने में नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो में यह समस्या सामने आ रही है। ई-रिक्शा में जिस डिवाइस को चालकों की सुविधा के लिए लगाया गया था वही अब उनके लिए संकट बन गया है। बुराड़ी मेट्रो स्टेशन पर ई रिक्शा चालक सोनू ने बताया कि सोमवार को उसका ई रिक्शा बीच सड़क पर अचानक बंद हो गया। अब समझ में नहीं आया और सवारियों को उतारकर ई रिक्शा को मकैनिक के पास ले गया। फिर तीन सौ रुपये में ऐप से लॉक खोलकर मकैनिक ने बैट्री का कनेक्शन ठीक कर दिया जिसके बाद ई रिक्शा चालू हो गया। सोनू ने बताया क...