बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: महसो। महसो स्थित शिव मंदिर के बगल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पिछले 56 वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रीश्री नवयुवक मातेश्वरी कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने रोली, अक्षत, लाल चुनरी, धूप-दीप, लौंग, बताशे, पान का पत्ता और शहद अर्पित कर मां की आराधना की। भक्तों ने माता रानी से दुखों से मुक्ति, आयु, यश, बल, बुद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की कामना की। यह भी पढ़ें- Purnia News: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, पंडालों में उमड़ी भीड़ इस द...