बस्ती, जुलाई 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पातल कैली में विभागीय चिकित्सकों के लिए क्लीनिकल ब्लॉक के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: 47 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में बनेगा क्लीनिकल ब्लॉकनिर्माण की आवश्यकता क्लीनिकल विभाग के निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन ने नर्सिंग हॉस्टल और मंदिर के बगल की जमीन चिह्नित कर ली है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने परिसर में क्लीनिकल ब्लॉक के भवन के निर्माण के लिए तैयारी तेज कर दी है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के बैठने के लिए भवन नहीं होने से चिकित्सकों को बैठने के लिए परेशानी हो रही है। परिसर में भवन के निर्माण होने से विभागीय चिकित्सकों ...