बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार सोमवार को दुबौलिया पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम जोगीवीर के पास से एक व्यक्ति को 52 पाउच कुल 39 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोगई राजभर निवासी सांड़पुर मरवाटिया थाना दुबौलिया के रूप में की गई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...