बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। बदलती जीवनशैली और गलत तरीके से बैठने की आदत युवाओं की रीढ़ की सेहत पर भारी पड़ रही है। स्मार्टफोन और कंप्यूटर के अत्यधिक इस्तेमाल के साथ शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कम उम्र में ही गर्दन, कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्याएं बढ़ रही हैं। पहले बढ़ती उम्र से जुड़ी मानी जाने वाली ये समस्याएं अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में रोजाना 30 से 40 युवा रीढ़ और कमर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठना, कंप्यूटर पर काम करते समय झुककर बैठना और बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाना रीढ़ और गर्दन पर लगातार दबाव डालता है। इससे गर्दन और कमर में दर्द के साथ मांसपेशियों में खिंचाव और नसों से जुड़ी समस्य...