बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती में तैनात 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने तलब किया है। यहां पर कार्यरत संविदा स्टॉफ नर्स ने ड्यूटी करने के बाद भी मनमाने तरीके से मानदेय में कटौती का गंभीर आरोप लगाया है। संविदा कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती-पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर जांच के लिए गठित टीम के सदस्य डॉ. महेश सिंह ने 15 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के एसआईसी कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। संविदा स्टॉफ नर्स का कहना है कि नाइट ड्यूटी के दौरान उन लोगों के लिए हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने की व्यवस्था नहीं रहती है। रविवार के दिन भी हाजिरी रजिस्टर कार्यालय में बंद रहता है। डे-ड्यूटी के समय जब वह हस्ताक्षर करने कार्यालय जाती हैं तो द...