Basti News: 13 लाख हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थाने पर दी तहरीर में कल्याण हैचरीज के अधिकृत ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विजय प्रकाश सिंह निवासी कटारूआ दलथमहन सिंह, थाना नगर ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि विजय प्रकाश सिंह ने ब्रायलर बर्ड्स (मुर्गी) और फीड बैग लेकर लगभग 13 लाख रुपये की रकम हड़प ली और भुगतान नहीं किया। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसएसआई सुनील कुमार गौड़ को सौंपी गई है। लेन-देन के दस्तावेजों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.