बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के बेलवरिया जंगल निवासी एक व्यक्ति को बैंक से 10 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर एक लाख 11 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गौर पुलिस ने छितहा निवासी अमित शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। यह मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ।

शिकायत की जानकारी पीड़ित अवधेश कुमार भारती निवासी बेलवरिया जंगल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमित शुक्ला निवासी छितहा ने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने एक लाख 11 हजार रुपये ले लिए, जिसमें 33 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष राशि नगद दी गई।

रुपये की वापसी की मांग पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो लोन स्वीकृत कराया गया और न ही रुपए ...