Basti News: 10 किलो गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा
बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती, हिटी। कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा बेचने के फिराक में लगे एक तस्कर को हर्रैया पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार रवि निवासी वार्ड नंबर 6 हनुमान गढ़ी कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया को 10 किलो गाजा और 12 सौ रुपए नग़द के साथ मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड हर्रैया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल से गांजा मंगाकर छोटे पैकेट बनाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.