बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्यनरत 1.22 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस धनराशि से छात्र-छात्राओं का यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्टेशनरी खरीदा जाना है। इसके साथ जिले के 7969 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वीकृति-पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शासन से नामित उपाध्यक्ष एससी-एसटी आयोग उपाध्यक्ष बेचन राम रहे। इस कार्यक्रम का लाइव शुभारंभ मुख्यमंत्री ने वाराणसी से किया, जिसका सीधा प्रसारण जीआईसी परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में देखा गया। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने मुख्य अतिथि का बुके व मोमेंटो देकर स्वागत किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गुलाब ...