बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। कंपनीबाग में हुए हादसे के दौरान युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में विशाल निवासी जुआजाता थाना नगर ने बताया कि उनका भाई श्याम पाल (25) पुत्र गोगई निवासी जुआजाता 26 अक्तूबर को बस्ती नलकूप कालोनी में रंगाई-पुताई करने गया था। वहां से कुछ खाद पदार्थ लेने के लिए अपनी बाइक से कंपनीबाग आ रहा था। इसी दौरान बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने श्याम पाल के बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...