बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बड़हड़ कला के पास मामू मिश्रा ढाबा के समीप गुरुवार देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर केबिन काटा और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गायघाट निवासी अजय पुत्र बजरंगी पिकअप वाहन से दिल्ली जा रहे थे। भिटेवा के पास किसी वाहन से टक्कर होने के बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निका...