Basti News: हाईवे किनारे सीवान में युवक की लाश मिलने से सनसनी
बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: नगर बाजार (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर नगर थानांतर्गत संसारपुर-फुटहिया के किनारे स्थित सीवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली। यह बाइक मृतक की थी। बाइक व अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी सतेन्द्र (36) के रूप में की। एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: फोरलेन के किनारे सीवान में मिला युवक की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी बताया जा रहा है कि सतेन्द्र मूलरूप से महरीपुर गांव का निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.