बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। प्रदेश भर की निजी आईटीआई की जांच का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। निजी आईटीआई संगठन की याचिका पर हाईकोर्ट ने जांच पर रोक तो नहीं लगाई, लेकिन स्पष्ट रूप से कहा है कि जांच के नाम पर किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि जांच के लिए लगे अधिकारियों को जांच के दौरान अब फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य व जिले की जांच टीम में शामिल गोविंद कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में जांच की जाएगी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद होगी जांच शासन के संज्ञान में आया था कि प्रदेश में काफी संख्या में निजी आईटीआई का संचालन कागजों में हो रहा है। वहां पर प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए हर जिले मे...