Basti News: हल्की बारिश और हवा से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में गुल
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती। चक्रवात का असर शुरू होते ही जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। हल्की बारिश और धीमी हवा के बीच ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कहीं फीडर ब्रेकडाउन में चले गए तो कहीं बिजली की आवाजाही जारी रही। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट का पता लगाने और आपूर्ति बहाल करने के लिए पेट्रोलिंग कर रही हैं। शहर के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर से जुड़े कचहरी, आवास विकास और जलकल फीडर शुक्रवार सुबह अचानक ब्रेकडाउन में चले गए। उपकेंद्र के कंट्रोल रूम के अनुसार, फॉल्ट का पता लगाने के लिए टीम पेट्रोलिंग पर निकली है। वहीं, एसबीआई फीडर की बिजली बीच-बीच में कटती रही। पुरानी बस्ती विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हथियागढ़ फीडर और गिदही उपकेंद्र से जिला अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों में भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.